पाकिस्तान, अफगानिस्तान के खुफिया प्रमुख काबुल में बैठक करेंगे

इस्लामाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के खुफिया प्रमुख दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी को कम करने के प्रयास को लेकर गुरुवार को काबुल में बैठक करेंगे।

डान ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक रिजवान अख्तर नेशनल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) के प्रमुख मसूद अंद्राबी से मुलाकात करने के लिए काबुल जाएंगे।

इस बैठक की मध्यस्थता अमेरिका कर रहा है, जिसमें चीन के अधिकारी पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

पहले यह बैठक इस्लामाबाद में होने वाली थी, जिसके बाद छह फरवरी को पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अमेरिका व चीन के बीच क्वाडिलेट्रल कॉर्डिनेशन ग्रुप की बैठक होगी।

अधिकारी ने कहा कि खुफिया वार्ता चारों देशों के बीच की वार्ता से अलग है।

यह बैठक इसलिए हो रही है, क्योंकि पाकिस्तान ने 20 जनवरी को बाचा खान यूनिवर्सिटी पर हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ अफगानिस्तान को कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस्लामाबाद ने आरोप लगाया है कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की धरती व दूरसंचार का इस्तेमाल कर हमले की योजना बनाई और वहीं से हमलावरों को निर्देशित किया।

ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों देशों की खुफिया एजेंसिया अपने संबंधों पर सीधे तौर पर एक दूसरे से वार्ता करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493