ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय पुनर्मतदान 5 फरवरी को

हैदराबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के एक निकाय में शुक्रवार को दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ग्रेटर हैदराबाद के पुरानापुल निकाय में होने वाले पुनर्मतदान के लिए 50 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक चलेंगे।

तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को हुए मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के बीच हुई झड़प की शिकायतें मिलने के बाद पुरानापुल निकाय में दोबारा मतदान कराए जाने के आदेश दिए थे।

जीएचएमसी के आयुक्त एवं विशेष अधिकारी जनार्दन रेड्डी ने कहा कि शुक्रवार को ही मतदान के बाद शाम तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और पांच बजे तक शुरुआती परिणाम आने लगेंगे।

मंगलवार को 150 निकायों के लिए हुए चुनाव में 45.27 फीसदी मत पड़े। जीएचएमसी के अधिकारियों ने बताया कि कुल 74,23,980 मतदाताओं में से 33,60,543 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान के दौरान पुरानापुल निकाय में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईएम) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

पुलिस ने एमआईएम के विधायक अहमद पाशा खादरी और कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद गौस को गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493