पाकिस्तान, अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

इस्लामाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पाया गया।

समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ के अनुसार, भूकंप के झटके पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, खबर पख्तूनख्वा और राजधानी इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटके अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।

भूकंप से हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493