बिहार में मौसम साफ

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। मौसम विभाग ने आनेवाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तामपान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तथा गया व पूर्णिया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.5 डिग्री और पूर्णिया का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493