पाकिस्तान आतंकवाद से सर्वाधिक पीड़ित : बासित

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर आतंकी हमले की पहली बरसी पर यहां हुई एक श्रद्धांजलि सभा में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि उनका देश आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित है।

बासित ने बुधवार को कहा, “एक देश के रूप में पाकिस्तान ने आतंकवाद की वजह से सबसे ज्यादा सहा है। कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है, जहां आतंकवाद की वजह से इतनी हिंसा हुई हो।”

उन्होंने कहा कि पेशवार में मारे गए बच्चों को याद कर हमारा दिल बुरी तरह दुखता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए भी दुख होता है कि ऐसे भी देश हैं, जो उस दुख को साझा नहीं करते, जिससे पाकिस्तान गुजर रहा है।

बासित ने कहा कि कोई भी धर्म बेगुनाह लोगों की हत्या की इजाजत नहीं देता।

उन्होंने कहा कि पेशावर का हमला पाकिस्तान के इतिहास की निर्णायक घटना है। इसके बाद आतंकवाद के खिलाफ जंग ने गति पकड़ ली।

उन्होंने कहा, “आपरेशन जर्ब-ए-अज्ब को इस हमले के बाद बढ़ावा मिला। हमारे फरिश्तों (बच्चों) ने अपनी जानों की कुर्बानी दी और इसने हमारी सेना को आतंकवाद से लड़ने का हौसला दिया।”

पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा, “अच्छे या बुरे आतंकवाद में कोई फर्क नहीं होता। किसी भी बेगुनाह की हत्या आतंकवादी कार्रवाई है और इसे खत्म करना होगा।”

बीते साल 16 दिसंबर को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला कर 144 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। इनमें 132 बच्चे शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493