पाकिस्तान एनएसए ने शरीफ को आतंकवाद, सीमा के हालात पर जानकारी दी

इस्लामाबाद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जांजुआ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अन्य अधिकारियों को आतंकवाद से मुकाबले के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) और भारत के साथ सटी सीमा पर मौजूदा हालात से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय मुख्यमंत्री और शीर्ष सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए।

एनएपी की बैठक में प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अब तक हासिल लाभ को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

‘डॉन’ की वेबसाइट के अनुसार, देश में आतंकवाद मिटाने के लिए खुफिया जानकारी के संग्रह, विश्लेषण और प्रयोग को बेहतर करने की जरूरत है।

शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

शरीफ ने कहा, “हम आतंकवाद पर लड़ाई लड़ रहे हैं और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ हमारी लड़ाई राष्ट्रीय नीति की अनिवार्यता के रूप में है।”

पाकिस्तानी मीडिया की रपटों के मुताबिक, बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में नियंत्रण रेखा और कश्मीर में भारतीय ‘अत्याचारों’ की स्थिति पर चर्चा की गई।

यह बैठक पाकिस्तानी नेताओं द्वारा एक सर्वदलीय बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को उठाने के संकल्प और यह कहने के एक दिन बाद हुई है कि वे कश्मीर में भारतीय ‘आक्रामकता’ और ‘मानवाधिकार उल्लंघन’ के खिलाफ एकजुट खड़े रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493