इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने बुधवार को कहा कि देश का लोकतंत्र इतना मजबूत हो चुका है कि अब वह हर तरह के संकट का सामना करने में सक्षम है।
संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि स्थिर लोकतंत्र के बिना सतत विकास संभव नहीं है। हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रगति के पथ की ओर देश का मार्गदर्शन किया है।
‘रेडियो पाकिस्तान’ की रपट के मुताबिक, राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी जनता को कानून का शासन, आर्थिक विकास और बुनियादी जरूरतें सुनिश्चित कराने वाली सरकार सभी चुनौतियों से आसानी से लड़ सकती है, लोकतंत्र को स्थिर रख सकती है और व्यक्ति व देश के बीच संबंधों को मजबूत कर सकती है।
संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति के संबोधन के साथ नए संसदीय वर्ष का आरंभ हुआ है, जो कि संविधान के तहत अनिवार्य है।
dharmpath.com dharmpath