रॉनी वुड जुड़वा बच्चों के पिता बने

लंदन, 1 जून (आईएएनएस)। रोलिंग स्टोन्स के गिटारवादक रॉनी वुड (68) एक बार फिर पिता बन गए हैं। प्रचारक ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी रॉकस्टार पत्नी सेली वुड(30) ने ग्रेसी जेन और ऐलिस रोज नामक दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, रॉनी और सेली वुड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेसी जेन और ऐलिस रोज नामक दो जुड़वा बच्चियों ने जन्म लिया।

प्रचारक ने बताया, “लड़कियों का जन्म 30 मई को 22.30 बजे हुआ और बच्चियां स्वस्थ हैं।”

वहीं सेली ने ट्विटर पर मां बनने का उत्साह साझा किया।

उन्होंने मंगलवार को कहा, “सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारी बच्चियां एक दिन की हो गई हैं। वे अद्भुत हैं।”

थिएटर प्रोडक्शन कंपनी के मालिक रॉनी और सेली 21 दिसंबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493