जम्मू, 3 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्षविरामके उल्लंघन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।
पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए व कई लोग घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों देशों के डीजीएमओ के द्वारा 2003 के संघर्षविराम पर सहमति होने के बाद भी गोलीबारी हुई।
महबूबा ने कहा, “सीमा के दोनों तरफ के लोग मर रहे है। दोनों देशों के डीजीएमओ द्वारा संघर्षविराम को सख्ती से लागू करने पर सहमति के बाद भी पाकिस्तान का संघर्षविराम उल्लंघन करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”
महबूबा ने कहा, “सीमा पर शांति के लिए दोनों डीजीएमओ के बीच तत्काल वार्ता शुरू होनी चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath