पाकिस्तान की अदालत परिसर में हमला, 10 मरे

इस्लामाबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए।

एक आत्मघाती हमलावर ने जिला एवं सत्र अदालत के प्रवेश द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जमात उल अहरार (जेए) ने ली है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मरदान जिले में हुए इस हमले से ठीक पहले पेशावर की क्रिस्चन कॉलोनी में भी बंदूकधारियों के हमले में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार हमलावर भी मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी भी जेए ने ली है।

पुलिस ने कहा कि हमलावर ने हमलावर ने पहले हथगोला फेंका और फिर अपने आत्मघाती जैकेटे में विस्फोट किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493