उप्र में 18 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

लखनऊ, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के 18 लाख से अधिक कर्मचारी सरकार की ‘श्रमिक विरोधी’ नीतियों के खिलाफ व्यापार संघों ओर से शुक्रवार को आहूत बंद में शामिल हो गए हैं।

इस 24 घंटे की हड़ताल को राज्य के 250 कर्मचारी संघों का समर्थन मिल रहा है, जो वेतन आयोग की अनुशंसाओं में विसंगतियों और अपनी मांगों को पूरा नहीं किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

सभी केंद्रीय व्यापारिक संघों, औद्योगिक महासंघों और श्रम समूहों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है।

कर्मचारी संघ के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि राज्य सरकार के अधिकांश विभागों में कोई कामकाज नहीं हो रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493