पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने रविवार रात संर्घष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा के सेक्टरों पर गोलीबारी की।

सेना के प्रवक्ता ने आईएएनएस को सोमवार को बताया, “पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के कृष्णा घाटी और मंडी सेक्टर पर रविवार रात 9.30 बजे बिना उकसाहट गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने राजौरी जिले के बालाकोटे सेक्टर में भी हमारी सीमा पर गोलीबारी की। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी की जवाब दिया।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू जिले के पालनवाला सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर बिना उकसाहट गोलीबारी की।”

बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी रुक-रुक कर जारी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493