इस्लामाबाद, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि सेना देश की हरेक इंच भूमि की हिफाजत करेगी, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
इस्लामाबाद, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि सेना देश की हरेक इंच भूमि की हिफाजत करेगी, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
राहील का बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
शरीफ ने खरिययान के पास स्थित राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के पास हर तरह के खतरे का मुकाबला करने की क्षमता है।
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक दशक से आतंकवाद से पीड़ित है और इसके लिए काफी कुर्बानी दी है, लेकिन देश ने सुरक्षा बलों की पेशेवर क्षमता और पूरे देश के धर्य के कारण आतंकवाद के उफान को रोक दिया है।
जियो न्यूज के अनुसार, उन्होंने कहा, “इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हमारे सशस्त्र बलों के पास हर तरह के खतरे का मुकाबला करने की क्षमता है।”
राहील ने कहा, “पूरे देश के समर्थन से हम अपने प्यारे देश की हरेक इंच भूमि की रक्षा करेंगे, चाहे इसके लिए जो भी कीमत चुकानी पड़े।”
dharmpath.com dharmpath