लेवांडोव्स्की को करार में विस्तार का प्रस्ताव

बर्लिन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने अपने पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के सामने उनके करार में विस्तार का प्रस्ताव रखा है।

‘स्पोर्ट बिल्ड’ पत्रिका से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि बायर्न ने उन्हें क्लब से सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी बनाने के लिए 2021 तक उनके करार को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस करार में विस्तार का मतलब यह है कि लेवांडोव्स्की का वेतन थॉमस मुलर से अधिक होगा। इसका अनुमान, 1.4 करोड़ यूरो (1.56 करोड़ डॉलर) प्रतिवर्ष लगाया जा रहा है।

लेवांडोव्स्की का वर्तमान का करार 2019 में समाप्त हो जाएगा और इस बीच, कई दिग्गज यूरोपीय क्लब पोलैंड के खिलाड़ी के साथ करार में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, बायर्न का उन्हें आजाद करने की कोई योजना नहीं है।

जर्मन पत्रिका ‘स्पोर्ट बिल्ड’ ने बताया था कि क्लब के नए कोच कार्लो एंसेलोटी ने लेवांडोव्स्की को गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बुलाया था और इस बात की पुष्टि की थी कि अगर आक्रामक पंक्ति को बनाने की बात होती है, तो पोलैंड के खिलाड़ी उनकी पहली प्राथमिकता होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493