पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गुप्टिल की वापसी

क्राइस्टचर्च, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में मार्टिन गुप्टिल की वापसी हुई है।

क्राइस्टचर्च, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में मार्टिन गुप्टिल की वापसी हुई है।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी मिशेल सेंटनर और टोड एश्ले को बरकरार रखा गया है।

मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण गुप्टिल पिछले माह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम के साथ शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गुप्टिल के शामिल होने का साफ मतलब यह है कि अपने पिछले तीन वनडे मैचों में सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जॉर्ज वॉर्कर को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टोड एश्ले, डग ब्रेसवेल, ट्रैंट बाउल्ट, लोकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, हैनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493