उप्र : मथुरा जिला जेल से 3 कैदी फरार

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला जेल से रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान तीन कैदी कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस तीनों कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला जेल से रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान तीन कैदी कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस तीनों कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, फरार होने वाले कैदियों में कलुआ, राहुल और संजय शामिल हैं। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा चल रहा था।

जेल सूत्रों के अनुसार, देर रात घना कोहरे होने के कारण दृश्यता इतनी कम थी कि 10 मीटर की दूरी तक दिखाई नहीं दे रहा था। इसका फायदा उठाकर बैरक-17 के तीनों कैदी फरार हो गए।

जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, देर रात से ही तीनों कैदियों की तलाश की जा रही है। फरार कैदियों में कलुआ, राहुल और संजय हैं। कलुआ उर्फ शेरा वृंदावन का है। दूसरा कैदी संजय आगरा का जबकि तीसरा कैदी राहुल कुशवाहा भी आगरा का ही है। तीनों कैदियों की तलाश की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493