पाकिस्तान के खिलाफ विश्व एकादश की कप्तानी करेंगे डु प्लेसिस

लाहौर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस पाकिस्तान के खिलाफ विश्व एकादश टीम की कप्तानी करेंगे।

14 सदस्यीय विश्व एकादश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी जिसे इंडीपेंडेंस कप का नाम दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। यह तीन मैच 12, 13 और 15 सिंतबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विश्व एकादश में पांच खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के, तीन आस्ट्रेलिया, दो वेस्टइंडीज और एक-एक खिलाड़ी बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से लिया गया है।

डु प्लेसिस के अलावा हाशिम अमला, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्केल और लेग स्पिनर इमरान ताहिर विश्व एकदाश में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आस्ट्रेलिया से जॉर्ज बेली, बेन कटिंग और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन हैं। वेस्टइंडीज से डैरेन सैमी और सैमुएल बद्री को चुना गया है। इंग्लैंड से पॉल कॉलिंगवुड को टीम में जगह मिली है। बांग्लादेश के तमीम इकबाल, श्रीलंका के थिसारा परेरा और न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट को टीम में चुना गया है।

विश्व एकादश में भारत और जिम्बाब्वे से एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एंडी फ्लावर टीम के कोच हैं। टीम 11 सितंबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। इससे पहले वह दुबई में शिविर में हिस्सा लेगी।

डु प्लेसिस ने एक बयान में कहा, “मैं इस विविधतापूर्ण, आकर्षक और संतुलित टीम का कप्तान बनने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “बाकी खिलाड़ियों की तरह, मैं लाहौर के अपने पहले दौरे के लिए उत्साहित हूं और पाकिस्तान में सुरक्षित माहौल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में अपना योगदान देना चाहता हूं।”

टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, सैमुएल बद्री, जॉर्ज बेली, पॉल कॉलिंगवुड, बेन कटिंग, ग्रांट इलियट, तमीम इकबाल, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्केल, थिसारा परेरा, इमरान ताहिर और डैरेन सैमी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493