पाकिस्तान के बाजार में विस्फोट, 30 की मौत (लीड-1)

इस्लामाबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को बम विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट ओरकजई जनजातीय जिले के कलाया बाजार में इमामबाड़े के पास हुआ।

जियो न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा, “रिमोट कंट्रोल बम एक मोटरसाइकिल से जुड़ा था।”

उन्होंने बताया कि बम विस्फोट के दौरान लोग बाजार में थे।

विस्फोट के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि क्षेत्र में बचाव और तलाशी अभियान चल रहा था।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने विस्फोट की निंदा की और लोगों का मूल्यवान जीवन खत्म होने पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “हम शहीदों के सर्वोच्च सम्मान के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवारों के लिए सहानुभूति व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि घायलों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले के बाद कहा, “हमारे दुश्मन प्रांत में शांति से खुश नहीं हैं।”

मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने इस हमले को ‘अफगानिस्तान में अमेरिका की नाकामी का नतीजा’ बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493