स्कालोनी के मार्गदर्शन में भटक रही अर्जेटीना टीम : माराडोना

कुलियाकन (मेक्सिको), 23 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल जगत के दिग्गज डिएगो माराडोना का कहना है कि उनकी देश की राष्ट्रीय फुटबाल टीम वर्तमान कोच लियोनेल स्कालोनी के मार्गदर्शन में भटक रही है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, माराडोना ने कहा कि वह अर्जेटीना के एक कोच का सम्मान करते हैं और वह जेरार्ड मार्टिनो हैं।

माराडोना ने कहा, “मैंने अर्जेटीना क्लब में टाटा मार्टिनो के साथ खेला है और वह एक बेहतरीन इंसान हैं। वह मेक्सिको के साथ उनके करार के बारे में चर्चा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी अर्जेटीना के पास लियोनेल स्कालोनी हैं। यह स्कालोनी की गलती नहीं है कि वह इस टीम में कोच पद पर हैं, बल्कि समस्या यह है कि वह खुद को कोच समझते हैं और विश्व कप में जाना चाहते हैं। वह जा सकते हैं लेकिन मोटरसाइकिल विश्व कप में न कि फुटबाल विश्व कप में।”

माराडोना ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि कोच के संदर्भ में इतने अच्छे विकल्प होने के बावजूद अर्जेटीना इस मामले में विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अर्जेटीना के पाम्स मार्टिनो, सेसार लुइस मनोटी, रिकाडरे गारेसा, गुस्तावो अल्फारो, मार्सेलो गेलाडरे, गिलमेरो बारोस जैसे कई अच्छे कोच हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493