स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सांतोस क्लब को छोड़ सकते हैं कुका

रियो डी जनेरियो, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कोच एलेक्सी कुका स्टीवल का कहना है कि वह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस सीजन के अंत में ब्राजील के क्लब सांतोस को छोड़ सकते हैं।

ब्राजीलियाई क्लब के 55 वर्षीय कोच ने गुरुवार देर रात इसकी जानकारी दी।

कोच ने कहा, “मुझे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं और इस कारण मुझे सांतोस से जाना पड़ सकता है।”

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सांतोस के अध्यक्ष जोस कार्लोस पेरेस ने यह इशारा दिया है कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण टीम के कोच टीम से जा सकते हैं और उनकी स्थिति के बारे में मीडिया को नहीं बताया जाना चाहिए।

मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, कोच कुका ने कहा कि उन्हें हार्ट सर्जरी की जरूरत है। उन्हें 23 सितम्बर में क्रुजेरियो के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493