रितेश ने कृति सेनन से कहा, सवाल पूछना बंद न करें

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन के साथ ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म में नजर आने को तैयार अभिनेता रीतेश देशमुख ने अभिनेत्री से कहा कि वह अपने सवाल पूछने वाला रवैया हमेशा बनाएं रखें, इसे कभी खत्म न होने दें।

कृति ने रितेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह आज तक जितने लोगों से मिली हैं, रितेश उन सभी में बेहतरीन शख्स हैं।

उन्होंने कहा, “आपको जान कर बहुत खुशी हुई। एक शानदार अभिनेता और बेहतर इंसान! ऐसे ही रहें और कृपया संपर्क में रहें। साथ की बातचीत याद रहेगी, रितेश।”

इस पर रितेश ने प्रतिक्रिया दी, “डियर कृति, आपके शब्द बहुत नम्र हैं-बहुत खुशी हुई। आपके साथ शूटिंग का शानदार वक्त रहा। कलाकार का यह बेहतरीन गुण है कि ‘कभी सवाल पूछना बंद न करें’, जल्द मिलेंगे!’

‘हाउसफुल 4’ में रीतेश देशमुख, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493