बीजिंग, 23 नवंबर (आईएएनएस)। चीन ने कहा है कि पाकिस्तान के कराची स्थित वाणिज्य दूतावास के पास शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में उसके कर्मचारी सुरक्षित हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि हमलावर वाणिज्य दूतावास परिसर में घुसने में नाकाम रहे। सभी तीन हमलावर मारे गए हैं।
गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath