आलोंसो के साथ कभी निजी बैर नहीं रहा : हेमिल्टन

अबु धाबी, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 विश्व चैम्पियन लेविस हेमिल्टन का कहना है कि मेक्लारेन टीम में साथ रहने के दौरान उनके स्पेन के रेसर फर्नादो आलोंसो के साथ कभी भी निजी बैर नहीं रहे।

साल 2007 में आलोंसो ने कथित तौर पर हेमिल्टन को पिट्स में ब्लॉक किया था, ताकि वह हंगरी ग्रांप्री की क्वालीफाइंग रैस में पोल पोजीशन हासिल न कर सकें।

इस पर हेमिल्टन ने कहा, “मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मेरे आलोंसो के साथ निजी बैर हैं।”

हेमिल्टन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे लगता है कि यह इस पर निर्भर था कि टीम किस प्रकार काम कर रही है और स्थिति कैसी है और इसे किस प्रकार संभाला जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा कि हमारे बीच बैर होने की जरूरत है। हालांकि, हम ट्रैक पर एक-दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने की पूरी कोशिश करते हैं।”

आलोंसो सीजन के अंत में रविवार को होने वाली अबु धाबी ग्रांप्री रेस के बाद फॉर्मूला-1 से अलविदा लेने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493