इस्लामाबाद, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को कोहरे से संबंधित दुर्घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य मुल्तान जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।
वहीं, इसके पड़ोसी जिले वेहारी में कम दृश्यता के कारण एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
सरगोधा जिले में कम दृश्यता के कारण कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई।
इसके अलावा नारोवाल जिले में वैन और बस की भिड़ंत में चार लोगों की मौत और कई घायल हो गए।
मौसम विभाग ने पंजाब के मैदानी इलाकों में कोहरे के जारी रहने की संभावना जताई है।
dharmpath.com dharmpath