कश्मीर में आतंकवादियों ने ड्राइवर को गोली मारी

श्रीनगर, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा जिले के हजीन इलाके में रात के समय 27 वर्षीय मुहम्मद इकबाल वानी को गोली मारी गई, जो कि पेशे से ड्राइवर है।

वानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों का कहना है कि वह खतरे से बाहर है और उसकी हालत स्थिर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493