पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का सही समय : रालोद

लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय लोकदल ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय बताया है।

लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय लोकदल ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय बताया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमले में शहीदों के परिजनों के साथ पूरा राष्ट्र एक साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की विगत कई वर्षो से समय-समय पर हो रही आतंकवादी एवं कायरतापूर्ण गतिविधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के साथ-साथ उसको उसी की भाषा में जवाब देने का सही समय है। देश के सैन्य बलों को पूरी स्वतंत्रता के साथ वर्तमान परिस्थितियों से निपटने के लिए छूट होनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493