इस्लामाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में रविवार को दो गिरजाघरों में हुए दो बम विस्फोटों में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। विस्फोट में 46 अन्य घायल हो गए हैं।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘जियो टीवी’ के अनुसार, बम विस्फोट पाकिस्तान के सर्वाधिक ईसाई आबादी वाले इलाके यूहानाबाद में हुए। घायलों को लाहौर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath