इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में साल 2013 में हुए आम चुनावों के दौरान कथित धांधली व अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने गुरुवार को खुली अदालत में कार्यवाही शुरू कर दी।
समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, आयोग में पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नसीर उल मुल्क, न्यायाधीश आमिर हनी मुस्लिम तथा न्यायाधीश एजाज अफजल खान हैं।
कई राजनीतिक पार्टियों व लोगों ने न्यायिक आयोग को सबूत, रिकॉर्ड व याचिकाएं सौंपी हैं।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), जमात-ए-इस्लामी (जेआई), अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), पाकिस्तान मुस्लिम लीग कैद-ए-आजम (पीएमएल-क्यू) सहित 26 से अधिक राजनीतिक पार्टियों ने आयोग को सबूत सौंपे।
dharmpath.com dharmpath