इस्लामाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में प्रशासन ने वर्ष 2013 में जेल तोड़कर बड़ी संख्या में कैदियों के फरार होने के मामले में 40 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। ये घटना के वक्त ड्यूटी पर थे।
‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसकर्मी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के डेरा इस्माइल खान केंद्रीय कारा में तैनात थे, जहां जुलाई 2013 में जेल तोड़कर कैदियों के फरार होने की घटना हुई थी।
आतंकवादियों ने कारावास पर हमला किया था और 200 आतंकवादियों को रिहा करा लिया था। इसमें 15 दुर्दात आतंकवादी भी शामिल थे।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के घटना की जिम्मेदारी ली थी। इस घटना में चार कैदी और दो पुलिसकर्मी मारे गए थे।
बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों में एक उप निरीक्षक और एक हेड-कांस्टेबल भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath