टेनिस : सानिया-हिंगिस की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

ईस्टबोर्न (इंग्लैंड), 24 जून (आईएएनएस)। सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस गैरवरीय प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को आसानी से 46 मिनट में हराकर 7,31,000 डॉलर की इनामी राशि वाले ईस्टबोर्न अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं।

डेवनशायर पार्क लॉन टेनिस क्लब के ग्रास कोर्ट पर मंगलवार को पहले दौर के मैच में शीर्ष वरीय सायना और हिंगिस ने नीदरलैंड्स की मिकाएल क्राजिसेक और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-0, 6-2 से हराया।

पूरे मैच के दौरान सानिया और हिंगिस का दबदबा दिखा और इस जोड़ी ने पहले सेट में अपने तीनों सर्विस गेम जीते। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस भी तीन बार तोड़ी। दूसरे सेट में क्राजिसेक और कैरोलिना ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन यहां भी भारतीय-स्विस जोड़ी हावी रही।

पूरे मैच के दौरान सानिया-हिंगिस ने 84 अंकों में से 54 अंक अपने नाम किए। भारतीय-स्विस जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में बुधवार को चीनी ताइपे की हावो-चैंग चान और इटली की फ्लाविया पेनेटा से भिड़ेगी।

ग्रास कोर्ट पर खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट विंबलडन की तैयारियों के लिहाज से अहम है। विंबलडन टूर्नामेंट 29 जून से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493