भारती विद्यापीठ की स्वर्णजयंती में शामिल होंगे राष्ट्रपति

पुणे, 24 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को यहां आयोजित होने वाले भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

राजभवन के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को पुणे के लोहेगांव हवाईअड्डा पहुंचेंगे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. वी. राव और दूसरे गणमान्य व्यक्ति उनकी अगवानी के लिए मौजूद होंगे।

राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर पुणे आ रहे हैं। वह शुक्रवार को सकल मीडिया ग्रुप के प्रतापराव पवार को ‘पुण्यभूषण अवॉर्ड’ प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति शाम के समय पिंपरी में डॉक्टर डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493