पाकिस्तान : दुल्हन के ‘जहर’ से ससुराल पक्ष के 13 लोग मरे

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नवविवाहिता ने अपने पति को मारने के मकसद से कथित तौर पर दूध में जहर मिला दिया। पति ने वह दूध नहीं पिया लेकिन उससे बनी लस्सी को पीकर महिला के ससुराल पक्ष के 13 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि महिला अपनी जबरन शादी से नाराज थी।

‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरगढ़ इलाके के दौलतपुर की यह रहस्यमयी घटना दो दिन पहले सामने आई जिसमें कहा गया कि घर के सदस्यों ने गलती से कोई विषाक्त पेय पदार्थ पी लिया।

लेकिन, पुलिस ने बताया कि आसिया नाम की महिला ने दूध में जहर मिलाने के अपने गुनाह को कबूल लिया है।

कहा जा रहा है कि आसिया को शादी के लिए मजबूर किया गया था और उसने केवल अपने पति अमजद को मारने के मकसद से दूध के गिलास में जहर मिलाया था लेकिन किसी कारणवश अमजद ने वह दूध नहीं पिया।

परिवार के सदस्यों ने बाद में लस्सी बनाने के लिए इस दूध का इस्तेमाल किया जिसे पीकर 28 लोगों की हालत बिगड़ी। इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग अभी भी अस्पताल में जिदगी और मौत की लड़ाई से जूझ रहे हैं।

पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके कथित प्रेमी की तलाश में जुटी है। पुलिस को शक है कि इस मामले में उसके प्रेमी का भी हाथ हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493