पाकिस्तान नहीं जाएंगी शहनाज ट्रेजरीवाला

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरीवाला ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में भाग लेने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

वर्ष 2017 में अमेरिकी कॉमेडी फिल्म ‘द बिग सिक’ में एक पाकिस्तानी की भूमिका निभा चुकीं शहनाज को पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभिनेत्री ने इसमें भाग लेने से मना करने का निर्णय लिया।

शहनाज ने कहा, “अभी मैं पाकिस्तान में कार्यक्रमों में भाग नहीं लूंगी और हां मैंने इस प्रस्ताव को इसलिए ठुकराया, क्योंकि मुझे लगता है कि यह सही समय नहीं है।”

अभिनेत्री जल्द ही आगामी फिल्म ‘कालाकांडी’ के प्रचार के सिलसिले में भारत लौटेंगी। वर्तमान में वह मालदीव में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493