राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों में गांधी जयंती पर अवकाश नहीं

जयपुर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों एंव कॉलेजों में इस बार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अवकाश नहीं होंगे।

एक वरिष्ठ विभागीय अधिकारी ने आईएएनएस से शनिवार को बताया, “हम चाहते हैं कि छात्र इस दिन गांधी जयंती मनाएं। इसलिए हमने गांधी जयंती पर अवकाश नहीं करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों सहित सभी संस्थानों को अवकाशों की सूची दो महीने पहले ही भेजी जा चुकी है।

अक्टूबर में संस्थानों में मुहर्रम व दीवाली के अवकाश रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493