इस्लामाबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी वायु सेना में गुरुवार को सोलह नए जेएफ-17 थंडर जेट विमान शामिल किए गए।
नए लड़ाकू जेट विमानों का संयुक्त रूप से चीन और पाकिस्तान ने निर्माण किया है। इससे पाकिस्तान की रक्षा क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पाकिस्तान में पहले से ही 70 से ज्यादा जेएफ-17 थंडर जेट हैं।
पाकिस्तान वायु सेना में ये लड़ाकू जेट विमान साल 2007 से हैं। इनके मॉडलों को 2013 में उन्नत किया गया। जेएफ-17 थंडर एक एकल इंजन वाला बहु-भूमिका वाला विमान है। इसका विकास 1999 में पाकिस्तान और चीन के सहयोग से शुरू किया गया। इसने पहली उड़ान 2003 में भरी थी।
dharmpath.com dharmpath