मप्र : कांग्रेस 20 फरवरी को चुनेगी नेता प्रतिपक्ष

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। इस समय यह पद रिक्त है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस महासचिव (प्रभारी मप्र) मोहन प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस ने सभी पार्टी विधायकों से इस बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सत्यदेव कटारे के निधन के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त है। वर्तमान में प्रभारी नेता प्रतिपक्ष का दायित्व उपनेता बाला बच्चन निभाते आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493