पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा बंद की

इस्लामाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसने सीमा नियंत्रण की दिशा में कदम उठाते हुए अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमा बंद कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगान सुरक्षबलों द्वारा पाकिस्तान की सीमाओं पर बाड़ बनाने की योजनाओं को रोकने के बाद पाकिस्तान प्रशासन ने गुरुवार को अफगानिस्तान से लगी सीमा बंद कर दी।

इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत उमर जाखिलवाल ने भी सीमा को बंद करने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि सीमा को दोबारा खोलने के लिए गुरुवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तानी अधिकारियों के बीच वार्ता असफल रही।

क्षेत्र के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीमा के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग और ट्रक फंसे हुए हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, “दोनों देशों के लिए अवैध रूप से सीमा पार करना और इससे संबंधित अन्य मुद्दे बड़ी चुनौतियां हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने तोरखम में सीमा नियंत्रण उपाय अपनाने का फैसला किया है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जिकरिया के मुताबिक, “अच्छी तरह से नियमित सीमा दोनों देशों के हित में है। सीमा के बेहतर तरीके से प्रबंधन एवं नियमन के लिए दोनों देशों के बीच मतभेद थे, जिस वजह से अस्थायी रूप से सीमा बंद करनी पड़ी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493