‘पाकिस्तान ने आतंकवाद रोकने के सबसे ज्यादा प्रयास किए’

इस्लामाबाद, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने पिछले डेढ़ वर्षो में आतंकवाद को रोकने के लिए अन्य संयुक्त बलों से अधिक प्रयास किए हैं। रक्षामंत्री मोहम्मद आसिफ ने यह कहा।

समाचार पत्र डॉन ऑनलाइन की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने कहा पाकिस्तान ने आतंकवाद को रोकने के लिए दुनियाभर से ज्यादा प्रयास किए हैं और देश की सेना, पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी अन्य से अधिक त्याग किया है।

आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान एक नाजुक दौर से गुजर रहा है।

उनके मुताबिक, “हमने आतंकवादियों को हरा दिया है, लेकिन अभी भी हम उन्हें समाप्त नहीं पाए हैं।”

रक्षामंत्री ने कहा कि सरकार अगली पीढ़ी को सुरक्षित पाकिस्तान सौंपना चाहती है और इसके लिए किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493