नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां मंगलवार सुबह चार्टर्ड विमान दुर्घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सभी 10 जवानों की मौत होने की घटना पर शोक जताया।
आम आदमी पार्टी (आप) के समन्वयक केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “बीएसएफ विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों से मुझे दिली सहानुभूति है।”
dharmpath.com dharmpath