Friday , 10 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने सोमवार को जम्मू में आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पिछले 12 घंटों में दो दफा कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमारी चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।”

मेहता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने आधी रात के समय लगभग 12 बजे (सोमवार) हमारी चौकियों पर हल्के हथियारों और रॉकेटों से हमला किया। गोलीबारी लगभग आधे घंटे तक चली।”

उन्होंने कहा, “सुबह छह बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने दोबारा अकारण गोलीबारी की। इस बार गोलीबारी 10 मिनट तक चली। हमारे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। हमारी तरफ किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।”

पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया Reviewed by on . जम्मू, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम क जम्मू, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम क Rating:
scroll to top