जम्मू-पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना ने सोमवार रात को जम्मू-कश्मीर के कई सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की सूचना दी, जिसके बाद भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। गौरलतब है कि 22 अप्रैल को हुए हमले को लगभग 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान अभी भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने गत रात्रि सोमवार रात एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर और कश्मीर में कुपवाड़ा और बारामूला सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
dharmpath.com dharmpath