पाकिस्तान ने की इस्तांबुल धमाकों की निंदा

इस्लामाबाद, 29 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्तांबुल हवाईअड्डे पर मंगलवार रात हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 145 अन्य घायल हो गए।

इस्तांबुल शहर के अतातुर्क अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार शाम हुए हमले के कारण सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

नवाज के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सभी आतंकवादी संगठनों और उनके कृत्यों की निंदा की है।

तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने अंकारा में कहा कि तीन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी और बाद में हवाईअड्डे पर स्वयं को बम से उड़ा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493