पीएसजी के नए कोच बने एमीरे

पेरिस, 29 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन ने सेविला के यूरोपा लीग विजेता टीम के मुख्य कोच उनाई एमीरे को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया है।

एमीरे को लॉरेंट ब्लांक के स्थान पर कोच नियुक्त किया गया है।

क्लब की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “पेरिस सेंट-जर्मेन क्लब नए कोच के तौर पर एमीरे के नाम की घोषणा कर खुश है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एमीरे ने पीएसजी क्लब के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अतिरिक्त सत्र का विकल्प भी है।

रियल सोसिएदाद के पूर्व मिडफील्डर एमीरे 2004 में कोच बने थे और उन्होंने 2008 तक वालेंसिया का नेतृत्व किया था, जिसके बाद वह 2012 में सेविला से जुड़ गए।

एमीरे ने कहा, “मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने पीएसजी क्लब के कोच पद के लिए हामी भर दी है। यह क्लब यूरोप के बड़े क्लबों में से एक है। मैं अपने नए खिलाड़ियों से मिलने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493