इस्लामाबाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अबूट्टाबाद शहर में फिल्म प्रदर्शन में 66 साल का इतिहास समेटे ताज महल सिनेमा, मालिक द्वारा बेचे जाने के बाद ध्वस्त किया जा रहा है।
समाचापत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, पिछले चार दशकों से खबर पख्तूनखवा में ताज महल सिनेमा का संचालन कर रहे मोहम्मद सईद खान ने बताया कि अबूट्टाबाद में वर्ष 2010 तक व्यवसाय जोरों पर था। लेकिन हालिया वर्षो में सिनेमा का व्यवसाय घटा है। इसीलिए मालिक को ताज महल सिनेमा बेचेने पर मजबूर होना पड़ा।
मोहम्मद खान होती द्वारा 1948 में बनवाए गए सिनेमा हाल की क्षमता 600 सीटों की है। होती ने 1974 में इसे बेच दिया था।
सईद खान ने बताया कि पाकिस्तान फिल्म उद्योग में गुणवत्तापरक फिल्मों के निर्माण में असफलता के साथ सिनेमा प्रदर्शन उद्योग में घाटा शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि इंटरनेट, सीडी, केबल और मनोरंजन के अन्य साधनों के कारण भी पाकिस्तान में सिनेमा उद्योग का व्यवसाय घाटे में आया है
सईद के मुताबिक, खराब कानून व्यवस्था भी व्यवसाय में कमी का एक अन्य मुख्य कारण है, क्योंकि विस्फोट और अन्य आतंकवादी गतिविधियों के डर ने फिल्म प्रेमियों को सिनेमाघरों से दूर किया है।
dharmpath.com dharmpath