नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने युवा रोजगार बढ़ाने के लिए ‘राष्ट्रीय कौशल मिशन’ शुरू करने का ऐलान किया।
राष्ट्रीय कौशल मिशन को विशेष रूप से 25 साल से कम उम्र के लोगों के लिए शुरू किया गया है।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में आम बजट पेश करने के दौरान कहा, “राष्ट्रीय कौशल मिशन युवा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जाएगा। विशेष रूप से 25 साल से कम उम्र के लोगों के लिए इसे शुरू किया गया है।”
उन्होंने ‘नई मंजिल’ नामक एक योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत बिना विद्यालय प्रवजन प्रमाणपत्र वाले अल्पमत युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य है।
dharmpath.com dharmpath