पाकिस्तान ने जैश सरगना की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की

इस्लामाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि उसे जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने कहा, “मुझे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।”

पाकिस्तान ने बुधवार को कहा था कि पठानकोट आतंकवादी हमले से जुड़े होने के कारण जैश-ए-मुहम्मद के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और उनके कार्यालयों को सील कर दिया गया है। बाद में मीडिया रिपोर्टो में सूत्रों के हवाले से मसूद को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493