‘स्पाइस गर्ल्स’ के साथ प्रस्तुति देंगी विक्टोरिया बेकहम

लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम ‘स्पाइस गर्ल्स’ के साथ मिलकर प्रस्तुति देंगी। वह पूर्व में इस बैंड की सदस्य रह चुकी हैं।

‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया (41) ने हालांकि पहले बैंड की 20वीं वर्षगांठ पर रियूनियन टूर में इसकी सदस्यों गेरी होर्नर, एमा बंटन, मेल बी और मेल सी के साथ प्रस्तुति देने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने हामी भर दी।

पत्रिका ‘क्लोजर’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “विक्टोरिया ने कहा कि वह स्पाइस गर्ल्स के साथ प्रस्तुति देंगी।”

सूत्र ने कहा, “हालांकि उन्होंने कहा कि वह काम और पारिवरिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश में तनाव में बीते साल 2015 के बाद अब अपने पति डेविड बेकहम और अपने चार बच्चों पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए सभी शो में हिस्सा लेना उनके लिए मुश्किल होगा। अपने डिजाइनिंग लेबल में भी उनके पास काफी काम हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493