इस्लामाबाद, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को तुर्की में सैन्य तख्तापलट के एक प्रयास की निंदा की और कहा कि वह तुर्की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान लोकतांत्रिक प्रणाली और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार में विश्वास करने वालों की इच्छा का समर्थन करता है।
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान, तुर्की में लोकतंत्र और कानून को कमजोर करने के प्रयासों की निंदा करता है।”
dharmpath.com dharmpath