बॉलीवुड के लिए निश्चित रूप से संगीत तैयार करेंगे : रफ्तार

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के लिए ‘तो ढिशूम’ नामक गीत गा चुके गायक रफ्तार ने कहा है कि वह निश्चित रूप से बॉलीवुड में संगीत देंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह हिदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार करेंगे? रफ्तार ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “हां, निश्चित रूप से, लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए धैर्य की जरूरत है और मुझे अपने कार्ड एक-एक करके खोलने होंगे।”

रफ्तार ने सुख-ए म्यूजिकल डॉक्टर्ज के साथ पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवार्डस 2016 में गीत ‘ऑल प्लैक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता। दोनों ने रफ्तार द्वारा रचित गीत ‘जगुआर’ में साथ काम किया था।

रफ्तार ने कहा, “चूंकि मैंने संगीत निर्देशक होने के नाते बहुत कुछ हासिल किया है। इसलिए बॉलीवुड, हां, मैं आ रहा हूं।”

उन्होंने आगामी हिंदी सुपरहीरो फिल्म ‘फ्लाइंग जाट’ के लिए सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध गीत गाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493