लाहौर-मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है जिससे वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं. इस बीच ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसन रेजाई ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने ईरान को भरोसा दिया है कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है तो पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु हमला करेगा.
जैसे-जैसे सैन्य संघर्ष बढ़ता दिख रहा है, अमेरिका ने इजरायल को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात दोहराई है. अमेरिका ने कहा है कि “हम इजरायल का पूर्ण रूप से समर्थन करते रहेंगे.” सूत्रों के अनुसार, इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद अमेरिका अपने सैन्य संसाधन और युद्धपोत मिडिल ईस्ट की तरफ भेज रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.
वैश्विक नेताओं का ध्यान अब G7 की बैठक पर केंद्रित है, जिसमें ईरान-इजरायल सैन्य संघर्ष मुख्य एजेंडा होने की उम्मीद है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कनाडा के अल्बर्टा में आयोजित होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे. G7 के अधिकांश देश, जैसे कि फ्रांस जिसके राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों ने खुलकर इजरायल का साथ दिया है, इजरायल के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं. अमेरिका ने भी अपना जंगी बेड़ा मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना कर दिया है.
dharmpath.com dharmpath